IPL 2022: थाला धोनी ने 13 गेंदों में ठोके 35 रन, धमाकेदार पचास से तोड़ा राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड

Updated: Sat, Mar 26 2022 22:06 IST
IPL 2022: थाला धोनी ने 13 गेंदों में ठोके 35 रन, धमाकेदार पचास से तोड़ा राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड (Image Source: Twitter)

IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के महान बल्लेबाज एमएस धोनी (MS Dhoni) ने शनिवार (26 मार्च) को कोलकाता नाइट राइडर्स(KKR) के खिलाफ आईपीएल 2022 के पहले मुकाबले में धमाकेदार अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। धोनी ने 38 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 50 रनों की पारी खेली। जो इस सीजन का पहला अर्धशतक है। 

धोनी आईपीएल में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज़ भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 40 साल 262 दिन की उम्र में यह कारनामा किया। इस मामले में उन्होंने राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2013 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 40 साल 116 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़ा था। 

आईपीएल में सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड एडम गिलक्रिस्ट (41 साल 181 दिन) के नाम है। इसके बाद दूसरे नंबर पर क्रिस गेल (41 साल 39 दिन) हैं। 

बता दें कि जब धोनी बल्लेबाजी करने आए थे तो चेन्नई की हालत काफी खराब थी और 61 रन के कुल स्कोर पर 5 विकेट गिर गए थे। इसके बाद धोनी ने संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाला। धोनी ने अपनी पारी की पहली 25 गेंदों में सिर्फ 15 रन बनाए थे, लेकिन उसके बाद उन्होंने आखिरी की 13 गेंद में 35 रन बटोरे। 

Also Read: आईपीएल 2022 - स्कोरकार्ड

कप्तान रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए नाबाद 70 रनों की साझेदारी की। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें