IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के महान बल्लेबाज एमएस धोनी (MS Dhoni) ने शनिवार (26 मार्च) को कोलकाता नाइट राइडर्स(KKR) के खिलाफ आईपीएल 2022 के पहले मुकाबले में धमाकेदार अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। धोनी ने 38 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 50 रनों की पारी खेली। जो इस सीजन का पहला अर्धशतक है। 

Advertisement

धोनी आईपीएल में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज़ भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 40 साल 262 दिन की उम्र में यह कारनामा किया। इस मामले में उन्होंने राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2013 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 40 साल 116 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़ा था। 

Advertisement

आईपीएल में सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड एडम गिलक्रिस्ट (41 साल 181 दिन) के नाम है। इसके बाद दूसरे नंबर पर क्रिस गेल (41 साल 39 दिन) हैं। 

बता दें कि जब धोनी बल्लेबाजी करने आए थे तो चेन्नई की हालत काफी खराब थी और 61 रन के कुल स्कोर पर 5 विकेट गिर गए थे। इसके बाद धोनी ने संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाला। धोनी ने अपनी पारी की पहली 25 गेंदों में सिर्फ 15 रन बनाए थे, लेकिन उसके बाद उन्होंने आखिरी की 13 गेंद में 35 रन बटोरे। 

कप्तान रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए नाबाद 70 रनों की साझेदारी की। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार