Most T20 Runs as Captain: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने रविवार (8 मई) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 8 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की बदौलत नाबाद रनों की पारी खेलकर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। धोनी ने इस पारी के दौरान बतौर कप्तान 6000 टी-20 रन पूरे कर लिए।

Advertisement

टी-20 क्रिकेट में बतौर कप्तान 6000 रन बनाने वाले धोनी दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा आरसीबी और भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने हीं किया था। धोनी ने इस मुकाबले को मिलाकर टी-20 क्रिकेट में 7077 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने छह हजार रन कप्तान के रूप में खेलते हुए बनाए हैं।  

Advertisement

धोनी ने इस सीजन आईपीएल में 10 पारियों में 32.60 की औसत से 163 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 50 रन रहा है।

इस मुकाबले की बात की जाए तो चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए दिल्ली कैपिटल् को 91 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने डेवोन कॉनवे (87 रन) के अर्धशतक के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में दिल्ली की टीम 17.4 ओवरों में 117 रनों पर ऑलआउट हो गई।

गेंदबाजी में चेन्नई के लिए मोइन अली ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके। इसके अलावा सिमरजीत सिंह और मुकेश चौधरी के खाते में दो-दो वहीं महीश थीक्षणा के खाते में एक विकेट आया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार