पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शायद वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे ज्यादा फैन फॉलोइंग वाले खिलाड़ी है और इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद भी इनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। 

अब हाल ही में 23 अलग-अलग शहरों से करीब 60,000 लोगों पर किये गए सर्वे के बाद आये आकड़े के अनुसार भारत के दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को लोगों ने पूरी दुनियां भर के स्पोर्ट्स पर्सनालिटी में सबसे विश्वासी और सम्मानित खिलाड़ी के चार्ट में पहले स्थान पर रखा है। 

धोनी के अलावा वर्तमान भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को लोगों ने सबसे शानदार और सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले जोड़ी के रूप में चुना है। इसके अलावा कोहली को सबसे ज्यादा आकर्षक स्पोर्ट्स पर्सनालिटी वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहला स्थान मिला। 


यह सर्वे जापान की प्रसिद्ध एजेंसी 'Rakuten' द्वारा की देखरेख में की गई  है और यह किसी भी इंसान के पांच मापदंडों के आधार पर किया गया जिसमें विश्वास,आकर्षक, पहचान, आदर तथा पहुंच/पूछ शामिल है।
 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार