चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान और विकेटकीपर एमएस धोनी (MS Dhon)) ने शुक्रवार (21 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ आईपीएल 2023 के मुकाबले मे एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। विकेट के पीछे से अपना जादू दिखाते हुए 41 साल के धोनी ने एडेन मार्करम का कैच लपका, मयंक अग्रवाल को स्टंप आउट और वॉशिंगटन सुंदर को रनआउट किया।

Advertisement

धोनी पुरुष टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। इस फॉर्मेट में यह धोनी का 208वां कैच है। धोनी ने हैदराबाद के कप्तान मार्करम का कैच पकड़कर यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

Advertisement

इस मामले में धोनी ने क्विंटन डी कॉक का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 207 कैच लिए हैं। इस लिस्त में 205 कैच के साथ दिनेश कार्तिक इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर काबिज हैं। 

धोनी आईपीएल में बतौर विकेटकीपर 200 शिकार करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। जिसमें कैच,स्टंपिंगऔऱ रनआउट शामिल हैं।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में चेन्नई ने हैदरादाब दो 7 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। इसके जवाब में चेन्नई ने 18.4 ओवर में 3 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। 

चेन्नई के लिए डेवोन कॉनवे ने इस सीजन का अपना तीसरा अर्धशतक जड़ते हुए 57 गेंदों में 12 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 77 रन की पारी खेली। इसके अलावा गेंदबाजी में रविंद्र जडेजा ने तीन विकेट चटकाए। जडेजा को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

चेन्नई की टीम छह मैच में चार जीत और दो जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं हैदराबाद की छह मैच में यह चौथी हार है और टीम टेबल में नौंवे नंबर पर है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार