इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) का सीजन शुरू होने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है, ऐसे में फैंस एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को मैदान पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। हालांकि इसी बीच थाला के आईपीएल रिटायरमेंट से जुड़ा एक बड़ा हिंट मिला है। दरअसल, हाल ही में धोनी एक ऐसी टी-शर्ट पहने नज़र आए जिसमें 'मोर्स कोर्ड' में एक आखिरी बार (One Last Time) लिखा था।

Advertisement

थाला धोनी ये टी-शर्ट तब पहने नज़र आए जब वो आईपीएल 2025 के सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप से जुड़ने चेन्नई पहुंचे। वो एयरपोर्ट पर उतरे थे जहां क्रिकेट फैंस ने धोनी की टी-शर्ट पर छपे मोर्स कोर्ड को नोटिस किया। इसके बाद होना क्या था, धोनी की इस टी-शर्ट में तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और फैंस ने ये पता लगा लिया कि मोर्स कोर्ड में थाला की टी-शर्ट पर 'वन लास्ट टाइम' लिखा है।

Advertisement

यही वजह है अब धोनी के आईपीएल रिटायरमेंट की अटकलें काफी तेज हो गई हैं। गौरतलब है कि बीते समय में धोनी को अपने घुटने में हुई परेशानी के कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। वो अपने घुटने की इंजरी के कारण पिछले आईपीएल सीजन्स में काफी संघर्ष करते दिखे हैं। यही वजह है, फैंस चिंतित हैं कि धोनी कहीं आईपीएल से भी संन्यास ना ले लें।

ये भी जान लीजिए कि धोनी अपने फ्यूचर प्लान दुनिया के सामने रखने में यकीन नहीं रखते। टीम इंडिया के इस दिग्गज कप्तान ने जब इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ा था, तब भी किसी को इसका एहसास नहीं होने दिया था। ऐसे में ये संभव है कि धोनी एक बार फिर अचानक से ही अपने संन्यास का ऐलान करें और आईपीएल को भी अलविदा कह दें।

हालांकि फैंस के लिए राहत की खबर ये है कि धोनी आईपीएल 2025 के सीजन में जरूर खेलते नज़र आएंगें। इस टूर्नामेंट में थाला के नाम 264 मैचों में 137.54 की स्ट्राइक रेट और लगभग 40 की औसत से 5243 रन दर्ज हैं। उन्होंने आईपीएल में 363 चौके और 252 छक्के जड़े हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार