एमएस धोनी के साथ टीम इंडिया का ये खिलाड़ी पहुंचा सलमान खान की बर्थडे पार्टी में, देखें PHOTOS

Updated: Wed, Dec 27 2017 17:38 IST
MS Dhoni Drops In at Salman Khan's Birthday Party ()

27 दिसंबर, मुंबई (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के खिलाड़ी मुंबई स्थित सेंट रेजिस होटल में  हुए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के दूसरे रिसेप्शन में शामिल हुए। लेकिन इसके बाद टीम इंडिया के दो खिलाड़ी बॉलीवुड स्टार सलमान खान की बर्थडे पार्टी में भी पहुंचे। ये दो खिलाड़ी थे महेंद्र सिंह धोनी और केदार जाधव। 

विराट-अनुष्का के रिसेप्शन में थोड़ी देर रूकने के बाद धोनी अपनी वाइफ साक्षी के साथ मुंबई से 75 किलोमीटर दूर पनवेल में सलमान खान की बर्थडे पार्टी में पहुंच गए। उनके अलावा विराट की पार्टी से निकलकर केदार जाधव और बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीन कैफ भी सलमान खान की पार्टी में पहुंचे। 

 

धोनी से सलमान खान की बर्थडे पार्टी में शामिल होने की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। 

कोहली की रिसेप्शन में धोनी ने काला सूट पहना हुआ था जबकि सलमान के वहां वह कूल लुक में पहुंचे। उन्होंने पार्टी के दौरान ब्लैक कलर का जैकेट पहना हुआ था। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें