12 फऱवरी, (CRICKETNMORE)। चौथे वनडे में हार का सामना करने वाली भारतीय टीम कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में मंगलवार को यहां होने वाले पांचवें वनडे में साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार इस टीम के खिलाफ उसके घर में कोई द्वीपक्षीय सीरीज जीतने का रिकार्ड बनाना चाहेगी। इस सीरीज में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के पास भी 3 बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। आइए जानते हैं...

Advertisement

#1. मएस धोनी अगर 46 रन बना लेते हैं तो वह वनडे क्रिकेट में 10000 हजार रन पूरे कर लेंगे। धोनी यह कारनामा करने वाले भारत के चौथे और दुनिया के 12वें खिलाड़ी बन जाएंगे। अब तक भारत के लिए सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने 10 हजार से ज्यादा वनडे रन बनाए हैं।

Advertisement

#2. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांचवें वनडे में अगर एमएस धोनी दो कैच पकड़ लेते हैं। तो वह इटंरनेशनल क्रिकेट में अपने 600 कैच पूरे कर लेंगे। धोनी यह कारनामा करन वाले दुनिया के तीसरे विकेटकीपर होंगे। उनसे पहले मार्क बाउचर (952) और एडम गिलक्रिस्ट (813) ने ये मुकाम हासिल किया है। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

#3. अगर धोनी साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांचवें वनडे में 10000 रन पूरे कर लेते हैं तो वह वनडे क्रिकेट में यह मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के दूसरे विकेटकीपर बन जाएंगे। इस मामले में श्रीलंका के कुमार संगाकारा पहले नंबर पर हैं, उन्होंने बतौर वनडे विकेटकीपर 13262 रन बनाए हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार