4 जुलाई। वर्ल्ड कप के दौरान धोनी अपनी बल्लेबाजी के दौरान बल्ले को बदल- बदलकर बल्लेबाजी करते हैं। हर कोई धोनी के द्वारा ऐसा करता देख हैरान है।

Advertisement

ऐसे में अब इस बारे में पता चला है कि आखिर महान धोनी अपनी बल्लेबाजी के दौरान कई तरह से ब्रांड वाले बल्ले से क्यों खेलते हैं।

Advertisement

मुंबई मिरर में छपी खबर की माने तो धोनी उन सभी ब्रांड का शुक्रिया करना चाह रहे जिन्होंने उनके करियर में योगदान दिया है। धोनी के मैनेजर अरूण पांडे ने इस बारे में बात की है।

अरूण पांडे ने कहा कि धोनी उन सभी लोगों को धन्यवाद करना चाह रहे हैं जिसने उनके करियर के अहम पड़ाव पर साथ दिया है।

इसके साथ - साथ अलग - अलग ब्रांड के बल्ले से खेलने को लेकर अरूण पांडे ने कहा कि धोनी इसके लिए कोई चार्ज नहीं कर रहे हैं। धोनी बस शुक्रिया करना चाह रहे हैं।

मैनेजर ने कहा कि धोनी के करियर में BAS, SG और SS ब्रांड का अहम रोल रहा है। ऐसे में उनके लिए धोनी ऐसा कर रहे हैं। आपको बता दें कि मीडिया में रिपोर्ट्स आई है कि वर्ल्ड कप के खत्म होते ही धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार