चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) बेहद शांत स्वभाव के इंसान हैं। धोनी सोशल मीडिया से काफी दूर रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद अकसर ही उनका कोई नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता ही रहता है। एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। माही का नया वीडियो सामने आया है जिसमें वो ग्राउंड स्टाफ की मदद करते नज़र आए हैं।

Advertisement

माही ने फिर जीता फैंस का दिल

Advertisement

एमएस धोनी का ये वायरल वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चेपॉक में खेले गए मुकाबले से पहले का है। इस वीडियो में धोनी ग्राउंड स्टाफ के साथ किसी समान्य व्यक्ति की तरफ सामान उठाकर मदद करते नज़र आए हैं। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार देखने को नहीं मिला है। इससे पहले भी धोनी अपने साथी खिलाड़ी और दूसरे मौकों पर ग्राउंड स्टाफ की मदद करते नज़र आए हैं।

कैप्टेंसी छोड़ चुके हैं MS Dhoni

गौरतलब है कि आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले ही धोनी ने थाला फैंस को एक बड़ा झटका दिया था। दरअसल, धोनी सुपर किंग्स की कैप्टेंसी छोड़ चुके हैं। वो साल 2022 में ही ऐसा करना चाहते थे, लेकिन तब वो ये नहीं कर पाए थे। हालांकि अब धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी है और ऋतुराज गायकवाड़ को टीम का नया कप्तान बना दिया गया है।

जीत के साथ हुई सुपर किंग्स के सीजन की शुरुआत

Advertisement

Also Read: Live Score

ये भी जान लीजिए कि मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 की धमाकेदार शुरुआत की है। दरअसल, सीजन का पहला मैच सीएसके और आरसीबी के बीच खेला गया था जिसमें सुपर किंग्स ने 6 विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में आसीबी ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी जिसके बाद उन्होंने 20 ओवर में 173 रन बनाए। इसके जवाब में सुपर किंग्स ने 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल करके जीत प्राप्त की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार