25 दिसंबर, मुंबई (CRICKETNMORE)। भारत की टीम ने 3- 0 से जीत दर्ज कर श्रीलंका का क्लीन स्वीप कर दिया। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत की टीम ने वनडे और टी- 20 सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया है। रोहित शर्मा की कप्तानी भी कमाल की रही खासकर जिस अंदाज में उन्होंने गेंदबाजी परिवर्तन किया वो कमाल की रही।

Advertisement

इसके अलाना रोहित शर्मा की कप्तानी में एक खास बात और देखने को मिली वो थी धोनी की बल्लेबाजी क्रम में बदलाव। रोहित शर्मा ने धोनी को नंबर 3 पर बल्लेबाजी कराकर कमाल कर दिया। इसके साथ- साथ रोहित शर्मा ने वनडे में भी धोनी को नंबर 4 पर बल्लेबाजी कराई।  क्रुणाल पांड्या की होने वाली वाइफ पंखुड़ी शर्मा है बला की खूबसूरत

रोहित शर्मा ने सीधे तौर पर धोनी के लिए नंबर 4 की बल्लेबाजी क्रम को आदर्श बताया है। रोहित शर्मा ने धोनी के लिए ऐसा कहकर हर क्रिकेट फैन्स की इच्छा जाहिर कर दी है। आपको बता दें कि धोनी की बल्लेबाजी क्रम को लेकर काफी बहस हो रही थी लेकिन रोहित शर्मा ने हर एक बहस को रोक दिया है।

अब ये देखना दिलचस्प होगी कि विराट कोहली की कप्तानी में धोनी किस बल्लेबाजी क्रम पर बल्लेबाजी करते हैं। वैसे रोहित शर्मा ने धोनी को नंबर 4 पर बल्लेबाजी कराकर कोहली को भी एक सलाह जरूर दे दी है। क्रुणाल पांड्या की होने वाली वाइफ पंखुड़ी शर्मा है बला की खूबसूरत

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार