MS Dhoni Retirement: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के दिग्गज विकेटकीपर बैटर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की रिटायरमेंट से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, धोनी 42 साल के हो गए हैं और मसल टियर के साथ टूर्नामेंट खेल रहे थे। कई मौके ऐसे भी आए जब धोनी लंगड़ाते हुए देखे गए। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी अब आईपीएल से भी रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धोनी ने इस पर अभी कोई भी फैसला नहीं लिया है।

Advertisement

TOI की रिपोर्ट के अनुसार सीएसके से जुड़े एक सूत्र ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा, 'धोनी ने सीएसके में किसी को नहीं बताया है कि वह छोड़ (रिटायरमेंट ले रहे हैं) रहे हैं। उन्होंने मैनेजमेंट से कहा है कि वह अंतिम फैसला लेने से पहले कुछ महीने इंतजार करेंगे।' इतना ही नहीं सूत्र ने ये भी कहा कि धोनी को अब रनिंग करने में कोई कोई दिग्गज नहीं हो रही है जो कि एक प्लस पॉइंट होगा।

Advertisement

धोनी का सपना रह गया अधूरा

आपको बता दें कि धोनी का एक सपना अधूरा रह गया है। दरअसल, थाला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में अपने आईपीएल करियर का आखिरी मैच खेलना चाहते थे। वो ऐसा कर भी सकते थे अगर चेन्नई की टीम फाइनल में पहुंच जाती, लेकिन सीएसके लीग स्टेज से ही बाहर हो गई जिसके साथ ही धोनी का सपना भी अधूरा रह गया।

Advertisement

Also Read: Live Score

ऐसे में ये हो सकता है कि धोनी अपने रिटायरमेंट लेने के विचार को पीछे छोड़ दे और एक बार फिर सुपर किंग्स की जर्सी में अगले आईपीएल सीजन खेलते नज़र आए। आपको बता दें कि धोनी भले ही मौजूदा सीजन और पिछला सीजन चोटिल होकर खेले हो, लेकिन वो इस दौरान काफी ज्यादा फिट नज़र आए। धोनी ने सीएसके के लिए 14 मैचों में 11 इनिंग में बैटिंग की जिसके दौरान उन्होंने 53 की औसत और 220 की स्ट्राइक रेट से 161 रन जोड़े। आईपीएल 2024 में धोनी ने 14 चौके और 13 छक्के जड़े।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार