12 सितंबर। भले ही इस समय धोनी भारतीय क्रिकेट टीम से दूर हैं लेकिन फैन्स के साथ जुड़े रहते हैं। एक तरफ जहां धोनी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से खुद को अलग कर लिया तो वहीं दूसरी ओर अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि धोनी औऱ उनकी बेटी जीवा का एक फोटो काफी वायरल हो रहा है जिसमें धोनी बेटी जीवा के साथ स्विमिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जीवा और धोनी का साथ हार्दिक पांड्या भी देते हुुए दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि जीवा का एक इंस्टाग्राम अकाउंट भी है और उसी अकाउंट में यह फोटो पोस्ट की गई है। वैसे हार्दिक पांड्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा रहेंगे।

वहीं धोनी की बात करें तो उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से भी खुद को अलग कर लिया था और उस दौरान वो 15 दिनों तक आर्मी के साथ रहे थे।

अब ये देखना है कि धोनी कब भारतीय टीम में आएंगे या फिर आने वाले समय में अपने रिटायरमेंट को लेकर कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार