पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई की 5 विकेट के हार के बाद चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में एक बड़ा बयान दिया है।

Advertisement

मियांदाद ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करने के दौरान कहा है कि पूर्व भारतीय कप्तान और वर्तमान में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही शरीर से फिट और तंदुरुस्त है लेकिन वो मैच में खेलने के लिए फिट नहीं है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि धोनी शारिरिक रूप से बहुत ही मजबूत है लेकिन मैदान में जब वो खेलने आ रहे है तो उनके अंदर वो मुस्तैदी नहीं दिख रही है।

जावेद मियांदाद ने कहा, "आपकी शारीरिक क्षमता आपके उम्र के बिल्कुल उल्टा होती है। जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे आपका शरीर कमजोर पड़ने लगता है। और तब आप फिट रहने के लिए बहुत मेहनत करते है। शारिरिक तौर पर धोनी अब भी बहुत फिट है। लेकिन मैं उनके मैच में फिटनेस की बात कर रहा हूँ। धोनी के उम्र के खिलाड़ियों के लिए यह बहुत ही मुश्किल हो जाता है। मेरी चिंता उनकी टाइमिंग और चीजों के प्रति प्रक्रिया है। अगर कोई खिलाड़ी सही से मैच के लिए फिट नहीं होता तो उनकी टाइमिंग में बदलाव आता है।"


उन्होंने कहा कि धोनी गेंद को सही से खेल नहीं पा रहे है और गेंद उनके बल्ले के बीच में नहीं आ रही है। अगर वो नेट में अभ्यास करते है तो उनके अंदर सुधार आ सकता है।

धोनी के लिए यह आईपीएल सीजन बहुत ही खराब रहा है। इस सीजन 9 मैचों में वह अभी तक केवल 136 रन ही बना पाएं है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार