MS Dhoni News: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के शुरू होने से पहले एक बेहद ही बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, सीएसके (CSK) टीम के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) जो कि टूर्नामेंट के लिए जमकर प्रैक्टिस कर रहे थे, वो अचानक चोटिल हो गए हैं और अब वो टीम के कुछ शुरुआती मुकाबले नहीं खेल पाएंगे।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। खुद CSK ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी को पिंडली में खिंचाव (Calf Strain) की समस्या हुई है जिसके कारण वो आईपीएल 2026 के शुरुआती दो हफ्तों से बाहर हो सकते हैं।
उन्होंने लिखा, "एमएस धोनी अभी काफ स्ट्रेन के लिए रिहैबलिटिनेशन से गुज़र रहे हैं। इस वज़ह से उनके आईपीएल 2026 के पहले दो हफ्ते नहीं खेल पाने की संभावना है। जल्दी ठीक हो जाओ, थाला।" गौर करें कि साल 2026 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स टूर्नामेंट के शुरुआती दो हफ्तों में पूरे चार मुकाबले खेलने वाली है। ये मुकाबले वो राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलेंगी। इन सभी मैचों से धोनी बाहर हो सकते हैं।
CSK फैंस जहां एक तरफ धोनी से जुड़ी ये बुरी खबर सुनकर मायूस होंगे, वहीं दूसरी तरफ उनके मन में ये सवाल भी जरूर होगा कि अगर अब महेंद्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी में सुपर किंग्स के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी कौन संभालेगा? तो बता दें कि अब सीएसके के लिए विकेटकीपर की भूमिका में संजू सैमसन नज़र आ सकते हैं, जिन्हें टीम ने ट्रेड के जरिए पूरे 18 करोड़ में खरीदा है। संजू के अलावा चेन्नई के पास उर्विल पटेल से भी विकेटकीपिंग कराने का ऑप्शन उपलब्ध है।
महेंद्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी में चेन्नई सुपर किंग्स एक अनुभवी खिलाड़ी, मैच फिनिशर, तेज विकेटकीपर, और एक लीडर को मिस करेगी। यही वज़ह है पूरी सीएसके टीम और फैंस भगवान से यही प्रार्थना करेंगे कि धोनी जल्द से जल्द अपनी चोट से उबरे और अपनी फिटनेस हासिल करके मैदान पर वापसी करें।
आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड: महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन, गुरजपनीत सिंह, अंशुल कंबोज, अकील होसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर और जाक फाउल्क्स।