आईपीएल 2024 के 29वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ एमएस धोनी ने आखिरी ओवर में 3 छक्के लगाकर सारी लाइमलाइट लूट ली। माही ने हार्दिक पांड्या द्वारा डाले गए आखिरी ओवर में लगातार तीन छक्के मारे और अपनी टीम को 206 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। धोनी की इस पारी को देखकर हर फैन का दिल खुश हो गया लेकिन इस मैच के बाद धोनी का एक वीडियो सामने आया है जो उनके फैंस को निराश कर देगा।

Advertisement

दरअसल, आपको ये जानकर हैरानी होगी कि धोनी अभी भी अपने घुटने की समस्या से जूझ रहे हैं और मैच के बाद सामने आए एक वीडियो में उन्हें लड़खड़ाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को देखकर आप समझ पाएंगे कि धोनी फैंस को खुश करने के लिए बल्लेबाजी करने आ रहे हैं लेकिन उन्होंने अपने घुटने को लेकर कभी कोई भी शिकायत नहीं की।

Advertisement

धोनी का लंगड़ाते हुए चलना सीएसके फैंस को परेशान कर रहा है और हर फैन बस यही दुआ कर रहा है कि वो ठीक रहें और बिल्कुल ऐसे ही खेलते रहें जैसे वो मुंबई के खिलाफ खेले। आप धोनी के इस वायरल हो रहे वीडियो को नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

इससे पहले 2023 आईपीएल सीज़न के फाइनल में भी एमएस धोनी संघर्ष कर रहे थे क्योंकि वो घुटने की चोट से जूझ रहे थे। उन्होंने मुंबई में चोट के लिए सर्जरी करवाई थी, लेकिन ऐसा लगता है कि ये दिग्गज अभी भी अपनी चोट के साथ संघर्ष कर रहा है लेकिन हर कोई धोनी की तारीफ कर रहा है कि वो इस चोट के बावजूद फ्रेंचाइजी के लिए खेलने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हाल ही में, विशाखापट्टनम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान, एक और वीडियो सामने आया था जिसमें कीपर-बल्लेबाज को एक पारी के दौरान लंगड़ाते हुए देखा गया था, जहां वो विकेटकीपिंग कर रहे थे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार