नई दिल्ली, 12 सितम्बर| भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने 2016 में हुए टी-20 विश्व कप में आस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मैच की यादें ताजा की जिसमें महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें फिटनेस टेस्ट की तरह दौड़ाया। कोहली ने मोहाली के पीसीए स्टेडियम में हुए मैच की फोटो ट्वीट की जिसमें को घुटने पर गिरकर जीत का जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है।

Advertisement

उन्होंने फोटो के साथ लिखा, "एक ऐसा मैच जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता। एक विशेष रात। इस शख्स ने मुझे फिटनेस टेस्ट की तरह दौड़ाया।"

Advertisement

कोहली द्वारा शेयर की गई फोटो 27 मार्च 2016 को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच हुए विश्व कप के क्वार्टर फाइनल की है। उन्होंने इस मैच 51 गेंदों पर 82 रनों की दमदार पारी खेलकर मेजबान टीम को छह विकेट से बड़ी जीत दिलाई थी।

भारतीय टीम ने 161 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हए 7.4 ओवर में 49 रनों पर तीन विकेट खो दिए थे। युवराज सिंह दूसरे छोर पर जूझ रहे थे और 14वें ओवर में 94 के स्कोर पर वह भी पवेलियन लौट गए।

इसके बाद, कोहली ने धोनी के साथ मिलकर 67रनों की साझेदारी की और अपनी टीम को जीत दिला दी ।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार