आईपीएल 2023 के 29वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने जीत के लिए 135 रनों का टारगेट रखा। इस मैच में सीएसके ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और गेंदबाजों ने एमएस धोनी के इस फैसले को सही साबित करते हुए हैदराबाद को सिर्फ 134 पर ही रोक दिया। इस मैच में सीएसके के गेंदबाजों ने तो शानदार प्रदर्शन किया ही लेकिन विकेट के पीछे एमएस धोनी ने भी अपना जादू बिखेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Advertisement

धोनी ने इस मैच में एक कैच, एक स्टंप और एक रनआउट किया। सबसे पहले धोनी ने एडेन मार्करम का एक शानदार कैच पकड़ा। महीश थीक्षणा की गेंद पर मार्करम के बल्ले का किनारा लगा और ये इतना बड़ा किनारा था कि गेंद काफी डिफ्लेक्ट हुई और अगर धोनी की जगह कोई और कीपर होता तो शायद ये कैच छोड़ देता लेकिन धोनी ने इस कैच को आसान बनाते हुए मार्करम की पवेलियन की टिकट काट दी।

Advertisement

इसके बाद धोनी ने रविंद्र जडेजा की गेंद पर मयंक अग्रवाल को स्टंप करके फैंस को पुराने माही की याद दिला दी। मयंक ने जडेजा की गेंद को आगे बढ़कर मारने की कोशिश की लेकिन वो गेंद को पूरी तरह से मिस कर गए और धोनी ने पलक झपकते ही गिल्लियां बिखेर दी। इसके बाद माही ने हैदराबाद की पारी की आखिरी गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर को रनआउट करके फैंस का दिन बना दिया।

माही की शानदार विकेटकीपिंग देखने के बाद फैंस उनकी बल्लेबाजी देखने के लिए भी बेताब हैं ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या धोनी कम स्कोर को चेज करते हुए खुद को प्रमोट करते हैं या नहीं। वैसे जिस तरह के फॉर्म में सीएसके के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं उसे देखकर लगता नहीं है कि धोनी की इस मैच में बल्लेबाजी आएगी। इस मैच में एक बार फिर से रुतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे की जोड़ी से सीएसके फैंस को काफी उम्मीदें होंगी। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार