21 अक्टूबर,(CRICKETNMORE)। वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार (21 अक्टूबर) गुवाहटी में खेले जाने वाले पहले वनडे मैच में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। धोनी इस मैच में भारत के लिए वनडे क्रिकेट में 10000 रन पूरे कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें सिर्फ 51 रनों की दरकरार हैं। 

Advertisement

धोनी ने 327 वनडे मैचों की 278 पारियों में 10123 रन बनाए हैं। लेकिन इसमें से उन्होंने भारत के लिए 9949 रन बनाए है। जबकि उन्होंने अपने करियर में 3 मैच एशिया इलेवन की टीम के लिए खेले हैं,जिसमें उन्होंने 174 रन बनाए हैं। ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS 

Advertisement

अब तक भारत के लिए दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ने 10 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं।  

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज में धोनी के पास अपनी फॉर्म में लौटने का मौका होगा। वह हाल ही में एशिया कप में बल्ले से संघर्ष करते नजर आए थे। उन्होंने एशिया कप के चार मैचों में केवल 77 रन ही बनाए थे। पंत के आ जाने से धोनी पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव बढ़ता जा रहा है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार