आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन में बेशक सैम करन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हों लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स ने बेन स्टोक्स को खरीदकर जो मास्टरस्ट्रोक खेला वो ज्यादा सुर्खियों में है। सीएसके बेशक सैम करन को वापस खरीदने में नाकाम रही लेकिन लगता है कि उन्होंने स्टोक्स को खरीदकर अपने लिए ना सिर्फ एक ऑलराउंडर बल्कि भविष्य का कप्तान भी खरीद लिया है।

Advertisement

चार बार के चैंपियन सीएसके ने बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये की बड़ी राशि में खरीदा। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान को जब सीएसके ने खरीदा तो दुनियाभर के फैंस और विशेषज्ञ आश्चर्यचकित रह गए और अब ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि क्या स्टोक्स को कप्तान के रूप में एमएस धोनी की जगह लेने के लिए चुना गया है। स्टोक्स की खरीद के बाद सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथ ने बताया है कि इस पर एमएस धोनी का क्या रिएक्शन था।

Advertisement

स्टोक्स के फ्रेंचाइजी में शामिल होने पर धोनी की प्रतिक्रिया का खुलासा करने के अलावा विश्वनाथ ने सीएसके की कप्तानी के मुद्दे पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी ईएसपीएनक्रिकइन्फो के हवाले से काशी विश्वनाथ ने कहा, "स्टोक्स को खऱीदने पर हम बहुत उत्साहित थे और हम भाग्यशाली भी थे क्योंकि वो अंत में आया था। हम एक ऑलराउंडर चाहते थे और एमएस बहुत खुश थे कि हमें स्टोक्स मिले। स्टोक्स एक कप्तानी का विकल्प है लेकिन ये एक कॉल है जो एमएस समय के साथ लेगा।"

वहीं, काइल जैमीसन को खरीदने पर विश्वनाथ ने कहा, "काइल जैमीसन घायल थे इसलिए शायद कई अन्य लोगों ने उसकी ओर नहीं देखा। हमें फ्लेमिंग से जानकारी मिली थी कि वो ठीक हो गया है और आईपीएल में खेलने के लिए उतावला है। सीएसके उज्ज्वल दिख रहा है और मुझे उम्मीद है कि हम इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हम हमेशा प्रक्रिया का पालन करते हैं और इससे हमें मदद मिलेगी।" 

आपको बता दें कि कोच्चि में मिनी ऑक्शन के दौरान 80 खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई और इन पर 167 करोड़ रुपये खर्च करके टीमों ने इन्हें खरीदा। हालांकि, इनमें से कौन से खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के लिए निर्णायक भूमिका निभाएंगे ये तो आने वाला सीज़न ही बताएगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार