VIDEO: धोनी ने रिक्रिएट किया 2011 वाला सीन, नेट्स में लगाया 2011 वर्ल्ड कप फाइनल वाला छक्का

Updated: Sun, Apr 02 2023 11:52 IST
Cricket Image for VIDEO: धोनी ने रिक्रिएट किया 2011 वाला सीन, नेट्स में लगाया 2011 वर्ल्ड कप फाइनल (Image Source: Google)

2 अप्रैल, 2011 ये वो तारीफ है जो शायद ही कोई भारतीय क्रिकेट फैन कभी भूल पाएगा। आज यानि रविवार को भारतीय फैंस 2011 विश्व कप की ऐतिहासिक जीत की 12वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इसी दिन एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को हराकर वर्ल्ड कप जीता था। इस मैच में धोनी ने छक्का लगाकर भारतीय टीम को जीत दिलाई थी और हर भारतीय फैन को आज भी माही के बल्ले से निकला वो छक्का याद है।

इस खास दिन को और खास बनाते हुए धोनी ने अपने उस ऐपिक छक्के को रिक्रिएट किया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें धोनी को अभ्यास सत्र के दौरान वैसा ही छक्का लगाते हुए देखा जा सकता है। ये वीडियो फैंस को एक बार फिर से पुरानी यादों में ले जा चुका है।

इस वीडियो में मुंबई में उस मैच की तस्वीरें भी शामिल हैं और कैप्शन में लिखा है: "जब पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं।" फिलहाल धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से तो संन्यास ले चुके हैं लेकिन आईपीएल में अभी भी उनका जलवा कायम है। आईपीएल 2022 में सीएसके के फ्लॉप शो के बाद इस सीजन में फैंस उनसे वापसी की उम्मीद कर रहे हैं लेकिन इस सीजन की भी शुरुआत माही के लिए अच्छी नहीं हुई है।

Also Read: IPL के अनसुने किस्से

धोनी की टीम को सीजन के पहले मैच में गुजरात टाइटंस के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में अब सीएसके के लिए आगे की राह आसान तो नहीं होने वाली है लेकिन अगर बेन स्टोक्स, रविंद्र जडेजा और बाकी खिलाड़ी अपनी लय हासिल कर लें तो इस टीम को रोकना विरोधी टीमों के लिए आसान नहीं होने वाला है।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें