भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज यानि 7 जुलाई 2024 के दिन अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें उनके इस खास दिन पर दुनियाभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं जबकि सोशल मीडिया पर भी उनके फैंस अपने थाला के लिए कई तरह से दुआएं मांग रहे हैं। इसी बीच धोनी के जन्मदिन से पहले उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो रिपोर्टर्स के साथ मज़े करते दिख रहे हैं।

Advertisement

दरअसल हुआ ये कि धोनी मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में अपनी पत्नी साक्षी के साथ शिरकत करने पहुंचे थे। धोनी के अलावा इस इवेंट में हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा जैसे क्रिकेटर भी पहुंचे हुए थे लेकिन ज्यादा स्पॉटलाइट में धोनी ही रहे। जब धोनी अपनी पत्नी के साथ इस इवेंट में एंट्री लेने ही जा रहे थे तभी एक रिपोर्टर ने धोनी को उनके 43वें जन्मदिन की याद दिला दी।

Advertisement

इस समय एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें इस रिपोर्टर को कहते हुए सुना जा सकता है कि, 'सर आपका बर्थडे आ रहा है।'

इस रिपोर्टर के इतना कहते ही धोनी ने भी मज़ेदार जवाब देते हुए कहा कि, 'गिफ्ट लेके आना।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Cricket Frenzy

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार