MS Dhoni IPL 2022: आईपीएल 2019 से धोनी से एक सवाल बार-बार पूछा जाता है कि क्या ये आपका आखिरी आईपीएल होगा? इसी कड़ी में ये सिलसिला 2022 आईपीएल तक चला आया। आईपीएल 2022 में सीएसके ने काफी ढीला प्रदर्शन किया और प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। धोनी की कप्तानी में CSK राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लीग स्टेज का अपना अंतिम मैच खेल रही है। इस मैच में जब टॉस के लिए धोनी मैदान पर आए तो उनसे हमेशा की तरह फिर से एक सवाल पूछा गया कि क्या हम आखिरी बार आपको पीली जर्सी में देख रहे हैं?

Advertisement

धोनी ने इशारों-इशारों में फिर से उसी बात को दोहरा दिया जिसको फैंस सुनना चाहते थे। धोनी ने कहा, 'चेन्नई में ना खेलकर धन्यवाद कहना ठीक नहीं होगा। मुंबई एक ऐसी जगह है जहां एक टीम और एक व्यक्ति के तौर पर मुझे काफी ढेर सारा प्यार मिला। लेकिन, चैन्नई में ना खेलना ये सीएसके के फैंस के साथ अन्याय होगा।'

Advertisement

धोनी ने अपनी बातों को यहीं नहीं खत्म किया। धोनी ने आगे कहा, 'उम्मीद है कि अगले साल टीमें ट्रेवल करेंगी। यह उन सभी अलग-अलग जगहों पर जाकर लोगों के लिए धन्यवाद होगा जहां हम खेलेंगे। यह मेरा आखिरी साल होगा या नहीं यह एक बड़ा सवाल है क्योंकि आप जानते हैं कि हम वास्तव में साल के बारे में भविष्यवाणी नहीं कर सकते। लेकिन, मैं अगले साल मजबूत वापसी के लिए कड़ी मेहनत करूंगा।'

बता दें कि 2019 आईपीएल में सीएसके के अंतिम मैच में धोनी ने कहा था कि वो अगले साल आईपीएल खेलेंगे। 2020 में धोनी ने हंसते हुए कहा था Definitely Not। वहीं 2021 में धोनी ने आईपीएल जीतने के बाद कहा था कि अभी मैंने अपनी लैगसी पीछे नहीं छोड़ी है। ऐसे में धोनी की बातों से साफ है कि फैंस को थाला 2023 आईपीएल में भी खेलते हुए नजर आएंगे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार