आईपीएल 2022 के 11वें मुकाबले में एक बार फिर से फैंस को महेंद्र सिंह धोनी का विंटेज़ अवतार देखने को मिला। माही ने जिस तरह से पंजाब किंग्स के बल्लेबाज़ भानुका राजपक्षे को रनआउट किया उसने फैंस को पुराने माही की याद दिला दी। सोशल मीडिया पर माही के इस रनआउट का वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

Advertisement

ये घटना पंजाब किंग्स की पारी के दूसरे ओवर में देखने को मिली जब जॉर्डन के ओवर की दूसरी गेंद पर राजपक्षे ने टैप किया और दौड़ पड़े लेकिन धवन ने उन्हें आधी पिच पर बुलाकर वापस भेज दिया। जॉर्डन ने बॉल पकड़ा और डायरेक्ट हिट लगाने की कोशिश की लेकिन गेंद मिल हो गई और तब बिजली जैसी तेज़ी के साथ धोनी कवर के रूप में भागे और गेंद को पकड़कर स्टंप पर मार दिया।

Advertisement

गेंद जब तक स्टंप्स पर लगी तब तक राजपक्षे क्रीज़ में नहीं पहुंच पाए थे और धोनी की मुस्कान ने ये बता दिया कि वो रनआउट हो चुके हैं। अंपायर तीसरे अंपायर के पास गए और रीप्ले में साफ देखा जा सकता था कि राजपक्षे क्रीज़ से काफी दूर थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं और माही को लेकर तरह तरह के मज़ेदार कमेंट्स भी किए जा रहे हैं।

अगर इस मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने दो विकेट जल्दी ही गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद लियाम लिविंगस्टोन की आतिशबाज़ी देखने को मिली। आउट होने से पहले लिविंगस्टोन ने 32 गेंदों में 5 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 60 रन बनाए। लिविंगस्टोन के अलावा शिखर धवन ने भी 24 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली और पंजाब को संकट से उबारा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार