एमएस धोनी (MS Dhoni) ने रविवार (31 मार्च) को विशाखापत्तनम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से दिल जीत लिया। इस सीजन पहले बल्लेबाजी करने उतरे धोनी ने अपने पुराने अंदाज की याद दिलाई औऱ 16 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 37 रन की तूफानी पारी खेली। 

 
Advertisement

आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे धोनी ने पहले मुकेश कुमार के ओवर में दो चौके जड़े। इसके बाद उन्होंने खलील के ओवर में एक छक्का जड़ा। पारी का 20वां ओवर करने आए एनरिक नॉर्खिया पर धोनी जमकर बरसे औऱ 20 रन ठोक डाले। 

Advertisement

नॉखिया की पहली गेंद पर धोनी ने एक्स्ट्रा कवर एरिया मे चौका जड़ा। इसके बाद दूसरी गेंद पर मिड विकेट के ऊपर से बेहतरीन छक्का जड़ा वो भी एक हाथ से। उसकी अगली गेंद लॉन्ग ऑफ एरिया में खेली, लेकिन रन नहीं दौड़े।  चौथी गेंद पर मिड ऑन के ऊपर से आसानी से चौका जड़ा, फिर पांचवीं गेंद खाली रही। आखिरी गेंद पर धोनी ने गेंद को एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से छक्के के लिए बाउंड्री पार पहुंचाया। 

इसके साथ धोनी ने खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। धोनी आईपीएल में बतौर भारतीय बल्लेबाज 20वें ओवर में सबसे ज्यादा 20 या उससे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड धोनी ने अपने नाम कर लिया। 9वीं बार धोनी ने यह कारनामा कर रोहित शर्मा (8) को पीछे छोड़ा है।

इसके अलावा आईपीएल इतिहास में 19वें ओवर और 20वें ओवर में 100 छ्क्के जड़ने वाले धोनी पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर संन्यास ले चुके कीरोन पोलार्ड हैं, जिन्होंने 57 छ्क्के जड़े हैं।

Also Read: Live Score

Advertisement

हालांकि इस मुकाबले में चेन्नई को 20 रन से हार का सामना करना पड़ा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने डेविड वॉर्नर (52), ऋषभ पंत (51) औऱ पृथ्वी शॉ (43) की शानदार पारियों के दम पर 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। इसके जवाब में चेन्नई 6 विकेट गवाकर 171 रन तक ही पहुंच सकी। चेन्नई के लिए धोनी के अलावा अंजिक्य रहाणे ने 30 गेंदों में 45 रन की पारी खेली।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार