भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अक्सर अपने नए लुक्स के साथ फैंस को सरप्राइज़ करते रहते हैं लेकिन क्या हो जब एमएस धोनी सीधा फैंस के घर पहुंचकर उन्हें सरप्राइज दे दें? क्या आपने कभी सोचा है कि एमएस धोनी सीधा आपके घर आ जाएं और जब वो दरवाजा नॉक करें तो आप सामने उन्हें पाएं। ऐसे में आपका रिएक्शन क्या होगा ?

Advertisement

हम ऐसा इसलिए पूछ रहे हैं क्योंकि ये वाकई हो चुका है। लेज़ का एक नया ऐड आया है जिसमें एमएस धोनी को फीचर होते हुए देखा जा सकता है। धोनी इस ऐड की शुरुआत में गाड़ी से उतरते हैं और फैंस के घर उन्हें सरप्राइज देने की बात करते हैं। इस टीवीसी में, धोनी घर-घर जाकर ये जांचते हैं कि प्रशंसकों के पास घर पर लेज़ का स्टॉक है या नहीं।

Advertisement

जैसे ही धोनी अलग-अलग घरों में जाते हैं, तो दरवाजे पर उन्हें देखकर फैंस के होश उड़ जाते हैं। इन फैंस के रिएक्शन्स देखने लायक होते हैं। इस दौरान धोनी इन सभी फैंस से कहते हैं कि क्या मैं आपके साथ मैच देख सकता हूं? जब ये फैंस कहते हैं कि हां जरूर। तो धोनी कहते हैं कि उसके लिए एक शर्त है। शर्त ये है कि आपके पास लेज़ होना चाहिए। धोनी की ये बात सुनकर सभी फैंस अपने घरों में लेज़ ढूंढने लग जाते हैं जबकि कुछ कहते हैं कि अगर नहीं होगा तो मंगा लेंगे लेकिन आप मैच देखने आ जाओ। 

Also Read: Live Score

एमएस धोनी का ये नया अवतार देखकर सोशल मीडिया पर फैंस बेकाबू हो गए हैं और उनके इस नए ऐड को काफी प्यार मिल रहा है। इस नए ऐड के बारे में बोलते हुए और एमएस धोनी को ब्रांड एंबेसडर के रूप में पेश करते हुए, सौम्या राठौड़, कैटेगरी लीड - पोटैटो चिप्स, पेप्सिको इंडिया ने कहा, ''लेज़, एक ओजी चिप्स, अनगिनत भारतीयों के दिलों में एक विशेष स्थान रखती है। ब्रांड लेज़ के चेहरे के रूप में प्रिय क्रिकेटर, एमएस धोनी के साथ फिर से जुड़ने के लिए उत्साहित है, जो ब्रांड और हमारे क्रिकेट-जुनूनी देश के बीच गहरे बंधन को मजबूत करता है। हमें विश्वास है कि ये गतिशील साझेदारी और 'नो लेज़, नो गेम' अभियान उपभोक्ताओं को असीम आनंद प्रदान करता रहेगा।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार