भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के करोड़ों फैंस हैं और उनका प्यार ऐसा है कि सोशल मीडिया पर आपने आए दिन 'Thala for a Reason' ट्रेंड करते हुए देखा होगा। धोनी भी अपने फैंस का खूब सम्मान करते हैं और उन्होंने अब इस वायरल ट्रेंड पर खुलकर अपने दिल की बात रखी है।

Advertisement

वायरल ट्रेंड पर धोनी ने खोला दिल

Advertisement

दरअसल, धोनी ने हाल ही में एक इवेंट में हिस्सा लिया जहां उन्हें 'थाला फॉर अ रीजन' के वायरल ट्रेंड पर सवाल पूछा गया। यहां धोनी ने दुनिया को ये बताया कि ये ट्रेंड कहां से शुरू हुआ उन्हें आज तक इसका कोई अंदाजा नहीं है। उन्होंने कहा, 'मुझे तो खुद भी इसके बारे में नहीं पता था, मुझे भी इंस्टाग्राम से ही पता चला। मैं अपने फैंस की वजह से गौरवान्वित महसूस करता हूं क्योंकि मुझे इंस्टाग्राम पर या सोशल मीडिया पर आकर कुछ भी बोलने की जरूरत नहीं पड़ती। जब भी जरूत पड़ती है फैंस मुझे डिफेंड करते हैं। जब भी जरूरत होती है तो फैंस मेरी तारीफ करते हैं। तो मुझे कुछ भी करने की जरूरत नहीं पड़ती है।'

धोनी ने वायरल ट्रेंड पर बात करते हुए अपना दिल खोला और आगे अपने फैंस का धन्यवाद करते हुए और भी बात की। वो बोले, 'ये उसी का हिस्सा है। मैं सोशल मीडिया पर उतना एक्टिव नहीं हूं पर अपने फैंस के लिए कृतज्ञ हूं कि जब भी मैं पोस्ट करता हूं तो वो उसे पसंद करते हैं। ये सब फैंस का मेरे लिए प्यार है और 'थाला फॉर अ रीजन' ये सब उसी का हिस्सा है।'

ये भी जान लीजिए कि इसी बीच धोनी के मुंह से वायरल ट्रेंड सुनने की गुजारिश भी की गई जिसके बाद धोनी ने कहा, 'क्या बोलूं, थाला फॉर अ रीजन' इसी बीच वो जोर-जोर से हंसने लगे।

धोनी के लिए क्यों खास है नंबर 7

Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) खुद को 7 नंबर के काफी करीब मानते हैं और इसलिए उन्होंने 7 नंबर को ही अपने जर्सी नंबर के तौर पर चुना। इत्तेफाक ये भी है कि धोनी का जन्म भी 7 तारीख को ही हुआ और जिस महीने में वो जन्में वो महीना भी साल का सातवां महीना (जुलाई) ही होता है। आपको बता दें कि थाला ने खुद इसका खुलासा एक इंटरव्यू में किया था और तब से ही सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड बन चुका है। थाला फैंस हर किसी चीज में नंबर 7 को खोज निकालते हैं और 'थाला फॉर ए रीजन' सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगता है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार