चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni)  ने शुक्रवार (2 अक्टूबर) को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दुबई में खेले जा रहे आईपीएल 2020 के 14वें मुकाबले में टॉस के लिए मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया। 

Advertisement

धोनी के आईपीएल करियर का यह 194वां मुकाबला है और इसके साथ ही वह आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच (Most Matches in IPL) खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने अपने ही टीम के खिलाड़ी सुरेश रैना (Suresh Raina) का रिकॉर्ड तोड़ा। रैना ने आईपीएल में 193 मैच खेले हैं और वह इस सीजन का हिस्सा नहीं हैं।

Advertisement

धोनी ने आईपीएल में चेन्नई के लिए 164 और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के लिए 30 मैच खेले हैं। 

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह धोनी का यह 164वां मुकाबला होगा। इसके साथ ही वह आईपीएल में चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सुरेश रैना (164) के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं । 

धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स के लिए188वां टी-20 मुकाबला है। वह चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा टी-20 मैच खेलने के मामले में सुरेश रैना (188) की बराबरी पर पहुंच गए।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार