इस समय भारत समेत पूरी दुनिया में सिर्फ एक ही मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है और वो है 'किसान आंदोलन'। अब देश-विदेश की तमाम बड़ी हस्तियां इस आंदोलन को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रही हैं।

Advertisement

भारतीय क्रिकेटर्स में सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली तक कई क्रिकेटर्स ने इस मुद्दे पर ट्वीट करके अपनी राय दी लेकिन सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने इस मामले पर भी चुप्पी साधी हुई है। माही के इस मुद्दे पर बिना कुछ कहे ही वो ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे हैं।

Advertisement

भारत को दो बार विश्व चैंपियन बनाने वाले कप्तान एमएस धोनी ने किसान आंदोलन के ऊपर अभी तक कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन उनके कई साथी और कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी किसान आंदोलन को लेकर ट्विटर पर अपना पक्ष रखा। गुरुवार को ट्विटर पर अचानक ही माही का नाम ट्रेंड करने लगा जिसे लेकर फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

माही की चुप्पी को सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उनका मानना है कि धोनी किसान आंदोलन के समर्थक हैं। इसीलिए वो कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। एक फैन ने इस मामले पर ट्वीट करते हुए लिखा, ' महेंद्र सिंह धोनी किसान आंदोलन पर ट्वीट ना करने के लिए शुक्रिया, अगर आप भी सचिन तेंदुलकर की तरह इसके विरोध में ट्वीट करते तो मेरे दिल के हज़ार टुकड़े हो जाते।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार