MS Dhoni Video: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ग्राउंड पर काफी शांत नज़र आते हैं, लेकिन धोनी को करीब से जानने वाले लोग यह समझते हैं कि थाला जितने शांत हैं उतने ही मस्तीखोर भी। सोशल मीडिया पर धोनी की मस्ती का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह दीपक चाहर को डराते नज़र आए हैं।

Advertisement

जी हां, यह घटना CSK और DC मैच के दौरान घटी। एमए चिदंबरम स्टेडियम में धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था। इसके बाद जब धोनी वापस पवेलियन को लौट रहे थे तब उन्होंने अपने गेंदबाज़ दीपक चाहर को पिच के पास खड़ा देखा। यहां धोनी चलते हुए चाहर के करीब आए और फिर अचानक से उन्हें चाटा लगा दिया।

Advertisement

हालांकि इस दौरान धोनी का हाथ चाहर के काफी पास से गुजरा और वह बच गए, लेकिन यह साफ नज़र आया कि वह भौचक्के रह गए थे। बता दें कि यह पहली घटना नहीं है जब धोनी ने चाहर के साथ मस्ती की हो। इससे पहले भी ऐसा कई बार देखा जा चुका है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया था जिसमें थाला चाहर के सामने डगआउट में अपना बैट स्विंग चेक करते दिखे थे। यह वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।

बता दें कि धोनी ने दीपक चाहर को काफी बैक किया है। वह चाहर को काफी पसंद करते हैं। दीपक चाहर ने भी कई इंटरव्यू के दौरान यह कहा है कि धोनी अक्सर ही उन पर दूसरों का गुस्सा भी उतार देते हैं, लेकिन ऐसा इसलिए क्योंकि वह उनसे ही सबसे ज्यादा प्यार करते हैं। बात करें अगर मैच की तो सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 168 रनों का टारगेट सेट किया था जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम सिर्फ 140 रन ही बना सकी और मुकाबला 27 रनों से गंवा बैठी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार