कोहली एंड कंपनी और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला रांची टेस्ट नहीं देख पाएंगे एमएस धोनी !

Updated: Sat, Mar 11 2017 13:52 IST

11 मार्च, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिह धोनी अपने होम टाउन रांची में होने वाले भारत-ऑस्ट्रेलिया के तीसरे टेस्ट मैच नहीं देख पाएंगे। झारखंड क्रिकेट टीम के मनेजर पीएन सिंह ने इस बात का खुलासा किया है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज इस समय एक-एक की बराबरी पर है। सीरीज का तीसरा और अहम मुकाबला धोनी के शहर में 16 मार्च को खेला जाएगा।

पीएन सिंह ने कहा " हमारी टीम को 15 मार्च को दिल्ली में विदर्भ के खिलाफ नॉकआउट मुकाबला खेलना है और फिर 17 को सेमीफाइनल। हमारा विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय है। इसलिए धोनी रांची टेस्ट मैच के दौरान स्टेडियम में उपलब्ध नहीं होंगे। 

आपको बता दें कि धोनी अचानक गुरुवार को झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) स्टेडियम पहंचे थे औऱ वहां उन्होंने क्यूरेटर से मैच की पिच के बारे में जानकारी ली थी। 

IN PICS: दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे

कोलकाता में हुए विजय हजारे ट्रॉफी के बाद झारखंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को दो दिन का ब्रेक दिया गया था। इसी दौरान धोनी भी अपने घर रांची लौटे थे। धोनी समेत पूरी झारखंड की टीम जल्द ही दिल्ली पहुंच जाएगी।

धोनी पिछले दिनों रांची से कोलकाता ट्रेन से गए थे, लेकिन इस बार वे फ्लाइट से दिल्ली पहुंचेंगे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें