क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ी अपने काम की वजह से अलग लेवल की पहचान बनाते हैं। धोनी को उनके फैंस प्यार से थाला बुलाते हैं विराट कोहली को किंग तो रोहित शर्मा को हिटमैन के नाम से संबोधित किया जाता है। वहीं टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें कई नाम से पुकारा जाता है।

Advertisement

रवींद्र जडेजा थाला धोनी के लिए सर हैं। धोनी जडेजा को कई मौकों पर सर रवींद्र जडेजा कहकर बुला चुके हैं। वहीं महान स्पिनर शेन वॉर्न रवींद्र जडेजा को रॉकस्टार कहकर बुलाते थे। शेन वॉर्न की कप्तानी में जडेजा राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं। शेन वॉर्न ही वो खिलाड़ी थे जिन्होंने जडेजी की प्रतिभा को पहचाना था।

Advertisement

हालांकि, शुरुआत में जडेजा को रॉकस्टार का मतलब नहीं पता था। जडेजा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि शेन वॉर्न उन्हें रॉकस्‍टार कहकर बुलाते थे और उन्हें इस पर आश्‍चर्य होता था कि न तो वो गाना गाते हैं और ना ही कोई ऐसी चीज करते हैं। जिससे उन्हें रॉकस्‍टार कहा जाए।

फिर जडेजा ने अपने दोस्‍त से रॉकस्टार का मतलब पूछा तब उन्हें सारी बात क्लियर हुई। वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली जडेजा को फेंकू कहते हैं। टीवी के पॉपुलर शो द कपिल शर्मा शो में कोहली ने बताया था कि जडेजा ऐसे खिलाड़ी हैं जो सबसे ज्यादा फेंकते हैं।

विराट कोहली ने कहा था, 'जामनगर में रहता है जडेजा उससे जामनगर की कोई बात कर लो। वो कहता है, दो बिल्डिंगें चावल की साइज के बराबर आती जा रही हैं। जब वो मिल जाएंगी तो दुनिया का विनाश हो जाएगा। जामनगर के कोई एक राजा की घोड़े पर सवार मूर्ति है जिसमें घोड़े की दो टांगें आसमान की ओर हैं। जडेजा ने बताया कि प्रत्येक साल घोड़े की टांगों की दिशा बदल जाती है।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार