जब साल 2011 में भारतीय सरज़मीं पर वर्ल्ड कप खेला गया था तो रोहित शर्मा को उस वर्ल्ड कप की भारतीय टीम में जगह ही नहीं दी गई थी लेकिन किसने सोचा था कि 12 साल बाद वही रोहित शर्मा 2023 वर्ल्ड कप में भारतीय सरज़मीं पर ही भारत की कप्तानी कर रहे होंगे, शायद ये खुद रोहित ने भी नहीं सोचा होगा लेकिन आज ये सच है। रोहित शर्मा के इस सपने को सच करने में भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अहम भूमिका निभाई और उन्हें ओपनर बनाकर उनके वनडे करियर को संवारने का काम किया। 

Advertisement

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत भी ऐसा ही मानते हैं लेकिन उनका मानना है कि एमएस धोनी कभी ये नहीं कहेंगे कि उन्होंने रोहित शर्मा के करियर को संवारा। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बड़े नामों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बावजूद धोनी कभी भी इसका श्रेय नहीं लेंगे। श्रीसंत धोनी के नेतृत्व में विश्व कप जीतने वाली दोनों भारतीय टीमों का हिस्सा थे। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 (टी20) और 2011 (वनडे) वर्ल्ड कप जीता था। 

Advertisement

रोहित ने खुले तौर पर धोनी को वनडे में शीर्ष क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए कहने का श्रेय दिया है लेकिन स्पोर्ट्सकीड़ा को दिए एक इंटरव्यू में श्रीसंत ने कहा कि धोनी  कभी इस बात का घमंड नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, “एमएस धोनी कभी नहीं कहेंगे कि उन्होंने रोहित शर्मा का करियर बनाया। मैं उसे बहुत अच्छे से जानता हूं. ऐसा हम इसलिए कह सकते हैं क्योंकि धोनी ने उन्हें मौका दिया। उन्होंने उसे मौका क्यों दिया? क्योंकि उन्हें पता था कि उस नंबर पर वो अच्छा प्रदर्शन करेंगे। चाहे वो रैना हों, विराट हों या अश्विन।"

आगे बोलते हुए श्रीसंत ने कहा, "माही भाई ने मेरे करियर, हर किसी के करियर में बड़ी भूमिका निभाई है। उसे कोई नहीं बदल सकता। लेकिन उसने ऐसा क्यों किया? क्योंकि वो जानता था कि अगर वो उन खिलाड़ियों का समर्थन करेगा तो वो अगले स्तर तक जाएंगे। शायद उन्होंने हमें वो समर्थन दिया जो उन्हें खुद नहीं मिला।''

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि रोहित का वनडे करियर तब चमका जब धोनी ने उन्हें शिखर धवन के साथ ओपनिंग करने के लिए कहा। सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित ने 165 मैचों में 55.35 की औसत और 31 शतकों के साथ 8082 रन बनाए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार