18 अगस्त,नई दिल्ली। भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने महेंद्र सिंह धोनी के बारे में खुलासा करते हुए कहा है की उन्होंने टेस्ट से संन्यास लेने के बाद पूरी रात भारतीय टीम की जर्सी पहन रखी थी। अश्विन ने यह भी कहा कि धोनी खुद के भावनाओं को रोक नहीं पाए और उन्होंने तब आंसू भी बहाये थे।

Advertisement

अश्विन ने कहा कि, "मुझे वो समय याद है जब साल 2014 में धोनी ने टेस्ट से संन्यास लिया था। तब मैं और धोनी मेलबर्न के मैदान पर एक साथ मैच बचाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन दुर्भाग्यवश हम हार गए।"

Advertisement

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए बताया, "जैसे ही हम हारे तो धोनी ने विकेट उखाड़ा और कहा कि अब मेरे से नहीं खेला जाएगा। वो उनके लिए एक भावुक क्षण था। उस शाम को इशांत शर्मा और मैं उनके साथ उनके रूम में बैठे थे। उन्होंने तब भी भारतीय टेस्ट जर्सी को पहन रखा था। उन्होंने उस जर्सी को पूरी रात पहना रखा था और उनके आंखों से आंसू बह रहे थे।" 

इसके अलावा अश्विन ने अपनी और धोनी की पहली मुलाकात का जिक्र किया। उन्होंने कहा की साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन से पहले वो नेट बॉलर थे। तब वेस्टइंडीज की टीम भारत आई थी।

उन्होंने कहा कि, " मैं उनसे भारत -वेस्टइंडीज सीरीज से पहले बतौर नेट गेंदबाज चेपौक के मैदान पर मिला। उसके बाद मैंने साल 2008 में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेला और वहां मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। आईपीएल से पहले जब मैं उनसे पहली बार मिला था तब उनके लंबे बाल थे। सीएसके में उनके साथ समय बिताने के बाद मुझे मालूम चला कि वो कितने शानदार लीडर है।"

आपकों बता दें कि धोनी ने बीते 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट को अचानक से अलविदा कह दिया था। हालांकि ये कोई हैरानी की बात नहीं है क्योंकि उन्होंने 2014 में टेस्ट से भी कुछ इसी अंदाज में संन्यास की घोषणा की थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार