चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) का कहना है कि टीम जब भी दबाव महसूस करती है तो कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के शांत व्यवहार के चलते उससे उभरने में मदद होती है। चेन्नई ने रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में अपार दबाव बावजूद जीत हासिल की।

Advertisement

गायकवाड़ ने केकेआर के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 40 रन की अहम पारी खेली और अपने साथी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसी के साथ शानदार साझेदारी की। डुप्लेसी ने 43 रन की पारी खेली।

Advertisement

गायकवाड़ ने कहा, "जब हम बड़े लक्ष्य का पीछा कर रहे होते हैं तो सलामी जोड़ी का रन बनाना अहम हो जाता है। अगर मेरे और डु प्लेसिस में से कोई भी एक बल्लेबाज 13वें ओवर तक टिक जाता तो मैच अंतिम ओवर तक नहीं जाता।"

गायकवाड़ का मानना है कि टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं जो दबाव की परिस्थिति को संमभालना जानते हैं।

गायकवड़ ने कहा, "धोनी काफी शांत रहते हैं। हमारे टीम के कई खिलाड़ी हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दबाव झेलते हैं। मुझे लगता है कि दबाव के घड़ी में वह सभी शांत रहते हैं और उन्हें पता होता है कि हम मैच जीत जाएंगे।" 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार