10 मई। | वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्डस ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स की युवा टीम को मात देने के लिए इंग्लिश क्लब लिवरपूल से प्रेरणा ले सकती है।

Advertisement

रिचर्ड्स ने एक प्रमुख समाचार पत्र के लिए लिखे एक कॉलम में कहा, "यह युवाओं और अनुभवी खिलाड़ियों के बीच का मुकाबला है। दिल्ली की ऊर्जा ने पूरे टूर्नामेंट में एक बड़ा अंतर पैदा किया है।"

Advertisement

रिचर्ड्स ने लिखा, "चेन्नई को क्रिकेट के नजरिए से विपक्षी टीम की ऊर्जा का सामना करना होगा। चेन्नई के पास काफी अनुभव है और धोनी जैसे खिलाड़ी के पास बहुत क्षमता है। वह अकेले दम पर मैच पलट सकते हैं। लेकिन इन नॉकआउट मैचों में टीम वर्क अक्सर बड़ा अंतर साबित होता है। देखिए कि किस तरह से चैंपियंस लीग में लिवरपूल ने बार्सिलोना मात दी।"

लिवरपूल ने स्पेनिश दिग्गज बार्सिलोना को 4-3 के कुल अंतर से हराते हुए चैम्पियंस फाइनल में जगह बनाई थी। पहले चरण का सेमीफाइनल में 0-3 से हारने के बाद लीवरपूल ने बार्सिलोना को दूसरे चरण में 4-0 से हराते हुए सनसनीखेज परिणाम दिया था।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार