संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के ओपनिंग बल्लेबाज मुहम्मद वसीम (Muhammad Waseem) ने सोमवार (15 सितंबर) को ओमान के खिलाफ अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में एशिया कप 2025 के मुकाबले में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। वसीम ने 54 गेंदों में 69 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने छह चौके और तीन छक्के जड़े।

Advertisement

इस अर्धशतकीय पारी के दौरान वसीम ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 3000 रन पूरे कर लिए औऱ वह ऐसा करने वाले यूएई के पहले और दुनिया के 11वें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा, बाबर आजम, विराट कोहली, जोस बटलर, पॉल स्टर्लिंग, मार्टिन गुप्टिल, मोहम्मद रिजवान, डेविड वॉर्नर, एरॉन फिंच और विरनदीप ही इस आंकड़े तक पहुंच थे। 

Advertisement

इसके अलावा वसीम टी-20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों में 3000 रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं।  1947 गेंदों में यह मुकाम हासिल कर उन्होंने जोस बटलर को पीछे छोड़ा है। बटलर ने 2068 गेंदों में अपने 2000 रन पूरे किए थे। 

वसीम ने 84 पारियों  में इस आंकड़े तक पहुंचे और सबसे तेज 3000 टी-20 इंटरनेशनल पूरे करने के मामले मे तीसरे नंबर पर पहुंच गए। इस लिस्ट में  मोहम्मद रिजवान (79), विराट कोहली (81) ऐर बाबर आजम (81) उनसे आगे है।

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि यूएई ने इस मुकाबले में ओमान को 42 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद यूएई ने 5 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। जिसके जवाब में ओमान की टीम 18.4 ओवर में  130 रन पर ऑलआउट हो गई।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार