Namibia vs United Arab Emirate T20I: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज मुहम्मद वसीम (Muhammad Waseem) ने रविवार (29 अगस्त) को विंडहोक के वांडरर्स क्रिकेट ग्राउंड मे नामीबिया के खिलाफ हुए नामीबिया टी-20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज 2024 के मुकाबले में तूफानी पारी से इतिहास रच दिया। वसीम ने 50 गेंदों में नाबाद 89 रन की पारी खेली, जिसमें छह चौके और छह छक्के जड़े। 

Advertisement

इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही वसीम ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 2000 रन पूरे कर लिए और वह सबसे तेज इस आंकड़े तक पहुंचने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वसीम ने सिर्फ 54 पारियों में अपने 2000 टी-20 इंटरनेशनल रन पूरे किए। 

Advertisement

वसीम ने भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 56-56 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। इस लिस्ट में पहले नंबर पर बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान हैं, जिन्होंने इसके लिए 52-52 पारियां खेली थी। 

इसके अलावा वसीम यूएई के पहले खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 2000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। अब उनके 54 पारियों में 41.32 की औसत से 2066 रन हो गए हैं। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में यूएई ने नामीबिया को 40 रन से हरा दिया।  पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद यूएई ने वसीम और अलीशान शराफू (33 गेंदों में 73 रन) के अर्धशतकों के दम पर 2 विकेट के नुकसान पर 245 रन का विशाल स्कोर बनाया।  

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

इसके जवाब में नामीबिया की टीम 8 विकेट गवाकर 205 रन ही बना सकी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार