16 फरवरी, यूएई (CRICKETNMORE)। यूएई में चल रहे जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के खिलाफ चौथे वनडे में अफगानिस्तान के मुजीब जादरान ने कमाल की गेंदबाजी की और 5 विकेट चटकाए।

Advertisement

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में मुजीब जादरान ने एक खास रिकॉर्ड बनाकर वकार यूनुस के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। मुजीब जादरान वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऐसे पहले युवा गेंदबाज हो गए हैं जिन्होंने सबसे कम उम्र में 5 विकेट चटकाने का कारनामा कर दिया।

Advertisement

मुजीब जादरान की उम्र इस समय 16 साल और 325 दिन है। आपको बता दें कि मुजीब जादरान ने इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व महान तेज गेंदबाज वकार यूनुस का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

वकार यूनुस ने वनडे क्रिकेट में अपना पहला 5 विकेट उस वक्त चटकाया था जब वो 18 साल और 164 दिन के थे। आपको बता दें कि जिम्बाब्वे की पूरी टीम केवल 134 रन पर ऑल आउट हो गई है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार