बेंगलुरू, 1 अक्टूबर | मुंबई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को यहां खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप-ए के मैच में सौराष्ट्र को पांच विकेट से मात दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सौराष्ट्र ने निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 245 रन बनाए और मुंबई ने इस लक्ष्य को 48 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Advertisement

सौराष्ट्र की शुरुआत बेहद खराब रही। उसने अपना पहला विकेट बिना रन बनाए ही खो दिया। सलामी बल्लेबाज हार्विक देसाई बिना खाता खोले तीसरी गेंद पर ही पवेलियन लौट गए।

 
Advertisement

इसके बाद, शेल्डन जैकसन (35) और समर्थ व्यास (39) ने पारी को संभाला और 78 रनों की साझेदारी की। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा अर्पित वासवाडा ने 59 और चिराग जानी ने 40 रनों की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

मुंबई के लिए शम्स मुलानी और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत भी खराब रही और तीन के स्कोर पर सलामी बल्लेबाज जय बिस्ता (2) के रूप में उसने पहला विकेट खोया। सिद्धेश लाड भी बना खाता खेले पवेलियन लौट गए।

अदित्य तरे (29) ने कप्तान श्रेयस अय्यर (73) के साथ मिलकर 101 रनों की साझेदारी की और टीम को मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकाला। तरे एवं अय्यर के पवेलियन लौटने के बाद सूर्यकुमार यादव (85 नाबाद) ने मोर्चा संभाला और शुभम रानजने (45 नाबाद) के साथ मिलकर टीम को जीत तक पहुंचाया।

Advertisement

सौराष्ट्र की ओर से कुशांग पटेल और धर्मेद्रसिंह जडेजा ने दो-दो विकेट लिए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार