बेंगलुरू, 19 मई। मुम्बई इंडियंस ने शुक्रवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइर्ड्स को छह विकेट से हराकर आईपीएल के 10वें संस्करण के फाइनल में जगह बना ली है। 21 मई को होने वाले खिताबी मुकाबले में उसका सामना राइजिंग पुणे सुपरजाएंट से होगा। पुणे ने पहले क्वालीफायर में मुम्बई को ही हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
Advertisement
पहले खेलते हुए कोलकाता ने 18.5 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 107 रन बनाए। मुम्बई की ओर से कर्ण शर्मा ने 16 रन देकर चार विकेट लिए।
जवाब में मुम्बई ने क्रूनाल पांड्या के नाबाद 45 रनों की बदौलत 14.3 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर जीत के लिए जरूरी रन बना लिए।