MI vs KKR: मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपना पहला मुकाबला रविवार (29 मार्च) को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। इस मुकाबले में मुंबई के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma MI) के पास खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।

Advertisement

रोहित ने टी-20 क्रिकेट में 463 मैच की 450 पारियों में 547 छक्के जड़े हैं। अगर वह इस मुकाबले में तीन छक्के जड़ने में कामयाब होते हैं तो टी-20 क्रिकेट में 550 छ्क्के जड़ने वाले भारत के पहले औऱ दुनिया के नौंवे खिलाड़ी बन जाएंगे।

Advertisement

फिलहाल इस आंकड़े तक क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल,निकोलस पूरन,एलेक्स हेल्स, जोस बटलर, कॉलिन मुनरो और ग्लेन मैक्सवेल ही पहुंचे हैं।

बता दें कि आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में रोहित दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अभी तक 302 छक्के जड़े हैं और इस मामले में उनसे आगे सिर्फ क्रिस गेल ही हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रोहित का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 35 पारियों में 38.67 की औसत और 127.86 की स्ट्राईक रेट से 1083 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और छह अर्दशतक जड़े हैं औऱ बेस्ट स्कोर नाबाद 109 रन रहा है।

टीमें:

Advertisement

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या(कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, दीपक चाहर, एएम गजनफर, मयंक मार्कंडेय। मोहम्मद इज़हार, रघु शर्मा।

Also Read: LIVE Cricket Score

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), फिन एलन, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, सार्थक रंजन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, दक्ष कामरा, कैमरून ग्रीन, सुनील नारायण, रचिन रवींद्र, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजाराबानी, मथीशा पथिराना, नवदीप सैनी। प्रशांत सोलंकी, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार