आईपीएल 2025 के 16वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा को रिटायर्ड आउट कर दिया गया था। मैनेजमेंट के इस फैसले पर कई दिग्गजों और फैंस ने सवाल भी उठाए। हालांकि, अब तिलक वर्मा ने खुद खुलासा किया कि उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ़ रिटायर आउट होने के फ़ैसले को कभी भी नकारात्मक रूप से नहीं लिया।

Advertisement

लखनऊ के खिलाफ उस मैच में वर्मा 23 गेंदों में 25 रन बनाकर संघर्ष कर रहे थे और आखिरी सात गेंदों पर जब जीत के लिए 24 रन की ज़रूरत थी तो उन्हें मैदान से बाहर बुला लिया गया। उनकी जगह मिचेल सेंटनर बल्लेबाजी के लिए आए लेकिन वो भी कुछ ख़ास नहीं कर पाए और 2 गेंदों में 2 रन बनाकर नाबाद रहे और मुंबई इंडियंस को मैच 12 रन से हारना पड़ा।

Advertisement

इस घटना के बाद, बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने खुद चुप्पी तोड़ी और कहा कि उन्होंने टीम मैनेजमेंट के उस फैसले को गलत तरीके से नहीं लिया। तिलक वर्मा ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, "कुछ नहीं, मैं बस यही सोच रहा था कि उन्होंने टीम के उद्देश्य के लिए ये निर्णय लिया है। इसलिए मैं इसे सकारात्मक तरीके से ले रहा था और इसे नकारात्मक तरीके से नहीं ले रहा था। लेकिन मुख्य बात ये है कि आप इसे कैसे लेते हैं। इसलिए मैं इसे इस तरह से सोच रहा था। मैं बस जहां भी बल्लेबाजी करूं, वहां सहज रहना चाहता हूं। इसलिए मैंने कोच और स्टाफ से कहा कि 'चिंता मत करो, जहां भी तुम मुझे खिलाओगे, मैं सहज हूं और मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा।"

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ़ लगातार अर्धशतक बनाकर वर्मा ने शानदार वापसी की है। दिल्ली के खिलाफ़ 59 (33) रन की मैच जिताऊ पारी खेलने से पहले, वर्मा ने आरसीबी के खिलाफ़ 56 (29) रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और इतने ही छक्के लगाए और 222 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई को जीत की ओर बनाए रखा। हालांकि, वो अंततः लक्ष्य से 13 रन पीछे रह गए।

वर्मा मौजूदा सीज़न में मुंबई के लिए दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पांच पारियों में 42 की औसत और 143.83 की स्ट्राइक रेट से 210 रन बनाए हैं। इस बीच, डीसी के खिलाफ 12 रन की जीत के बाद, मुंबई छह मैचों में दो जीत के साथ चार अंक लेकर अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार