आईपीएल 2023 के 22वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत हासिल कर ली है। इस मैच में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर निर्धारित 20 ओवरों मे 185 रन लगाए लेकिन मुंबई की टीम ने इस लक्ष्य को मामूली बनाते हुए सिर्फ 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Advertisement

केकेआर के लिए वेंकटेश अय्यर ने 51 गेंदों में 104 रनों की शतकीय पारी खेली लेकिन उनको दूसरे छोर से किसी भी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला जिसके चलते जिस स्कोर को 200 के पार पहुंचना चाहिए था वो सिर्फ 185 पर जाकर ही रुक गया। मुंबई के लिए ऋतिक शौकीन सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने अपने चार ओवरों में 34 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इस मैच में सचिन तेंदुलकर के बेट अर्जुन तेंदुलकर को भी डेब्यू का मौका मिला लेकिन उनसे सिर्फ 2 ही ओवर डलवाए गए जिसमें उन्होंने बिना विकेट गंवाए 17 रन दिए।

Advertisement

वहीं, जब मुंबई की टीम 185 रनों का पीछा करने उतरी तो रोहित शर्मा को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किया गया और उन्होंने अपनी तेज़तर्रार पारी से इम्पैक्ट भी छोड़ा। रोहित ने आउट होने से पहले 13 गेंदों में 20 रनों की पारी खेली जिसमें 1 चौका और 2 छक्के भी शामिल थे। रोहित बेशक बड़ी पारी नहीं खेल पाए लेकिन उनके जोड़ीदार ईशान किशन ने इस मैच में जमकर तबाही मचाई।

किशन ने पावरप्ले में केकेआर के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली। किशन की इस पारी का ही नतीजा था कि पावरप्ले के पहले 6 ओवरों में मुंबई ने 1 विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए थे। किशन की इस पारी में 5 चौके और 5 छक्के भी देखने को मिले। वहीं, मैच जीतने की औपचारिकता को इस मैच में कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव ने पूरी कर दिया। सूर्या ने अंत में आउट होने से पहले 25 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली और ये सुनिश्चित किया कि मुंबई की टीम ये मैच जीतकर दो अंक अपने खाते में जोड़े।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार