Mother Saving Her Child: केजीएफ फिल्म का एक डायलॉग काफी ज्यादा मशहूर हुआ था-' इस दुनिया में सबसे बड़ा योद्धा मां होती है'। मां की ममता को शब्दों में परिभाषित करना तकरीबन नामुमकिन ही है लेकिन, कई बार ऐसी चीजें सामने आती हैं जिसको देखने के बाद इस बात पर यकीन हो जाता है कि मां मां होती है। इस बीच इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर एक मां की ममता के कायल हो गए हैं।

Advertisement

जोफ्रा आर्चर ने एक वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लिखा,'मदर ऑफ द ईयर' इस रूह कंपा देने वाले वीडियो को देखने के बाद आप भी खुदको इस मां की तारीफ करने से नहीं रोक पाएंगे जिसने अपने नन्हे बच्चे की जान बचाने के लिए मौत से बगावत कर दी।

Advertisement

जोफ्रा आर्चर द्वारा कमेंट किया जाने वाले ये वीडियो वाकई दिल को दहलाने वाला है। वीडियो में 3 मां अपने बच्चे के साथ मोटरसाइकिल पर यात्रा कर रही होती है। इस बीच अनजाने में उनकी टक्कर कार से हो जाती है। मां और बच्चा मोटरसाइकिल से गिर जाते हैं और उनके सामने तेजी से ट्रक आ रहा होता है।

मां के पास अपने बच्चे को बचाने के लिए ना के बराबर वक्त रहता है। मां तेजी से अपने बच्चे को ट्रक के पहिए के नीचे आने से बचाती है। यह वीडियो देखकर आप भी मां की ममत को सलाम करने से खुदको नहीं रोक पाएंगे। बता दें कि वायरल हो रहा है ये वीडियो वियतनाम का बताया जा रहा है।

वहीं अगर जोफ्रा आर्चर की बात करें तो लंबे समय से वो चोट की वजह से इंग्लैंड टीम से बाहर चल रहे हैं। आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम ने 8 करोड़ रुपए में ये जानते हुए भी कि वो इस सीजन उपल्बध नहीं होंगे फिर भी उन्हें खरीदा था। जोफ्रा आर्चर फिलहाल रिकवरी पर काम कर रहे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार