मुंबई इंडियंस को बेशक आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ में हार के साथ शुरुआत मिली है लेकिन ये टीम अभी भी वापसी कर सकती है। अगर मुंबई की टीम को वापसी करनी है तो इस टीम के सलामी बल्लेबाज़ क्विंटन डी कॉक का बल्ले से चलना काफी ज़रूरी है।

Advertisement

डी कॉक दूसरे हाफ के पहले मैच में तो नहीं चले लेकिन इसके बावजूद वो सुर्खियों में छाए हुए हैं। दऱअसल, मुंबई इंडियंस के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल मैक्लेनाघन ने ट्विटर पर क्विंटन डी कॉक को लेकर एक ट्वीट किया है जिसने फैंस का ध्यान खींचा है।

Advertisement

न्यूजीलैंड के इस इंटरनेशनल क्रिकेटर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए पूछा, "क्विंटन डी कॉक का जन्म किस साल में हुआ था?" 28 साल के डी कॉक काफी युवा दिखते हैं और शायद इसीलिए मिशेल मैक्लेनाघन उनकी उम्र को लेकर भ्रमित हो गए और अपने फैंस से इस सवाल का जवाब मांगने लगे।

सोशल मीडिया पर मैक्कलेनाघन का ये ट्वीट जंगल में आग की तरह फैल रहा है और सोशल मीडिया यूज़र्स डी कॉक को लेकर कई तरह के मज़ेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। फिलहाल अगर आईपीएल की बात करें, तो मुंबई की टीम सीएसके के खिलाफ हार के बाद जीत की पटरी पर लौटने को बेताब होगी। इस टीम के लिए अच्छी खबर ये है कि रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या अगले मुकाबले में खेलते हुए नजर आएंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार