अंबानी की दिवाली पार्टी में हिट मैन रोहित शर्मा का किया गया सम्मान, देखिए

Updated: Sat, Oct 26 2019 11:45 IST
अंबानी की दिवाली पार्टी में हिट मैन रोहित शर्मा का किया गया सम्मान, देखिए Images (twitter)

26 अक्टूबर। दिवाली का त्यौहार पूरे भारत देश में धूम- धाम से मनाया जाता है।  खासकर अंबानी परिवार की दिवाली देखने लायक होती है।

दिवाली में अंबानी परिवार रंगारंग कार्यक्रम आयोजित करता है। इस बार भी अंबानी परिवार ने अपने मुंबई स्थित घर पर दिवाली की पार्टी दी जिसमें बॉलीवुड के सितारे से लेकर क्रिकेट सितारे भी शिरकत करते नजर आए।

आपको बता दें कि मुकेश अंबानी ने अपनी दिवाली पार्टी में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को सम्मानित किया। रोहित शर्मा को सम्मानित करते हुए मुंबई इंडियंस की मालकिन ने कहा कि आज मुंबई इंडियंस को शिर्ष पर पहुंचाने में रोहित शर्मा का अहम योगदान रहा। 

गौरतलब है कि दिवाली पार्टी में मुंबई इंडियंस के सभी खिलाड़ी एक साथ नजर आए और इस रंगारंग कार्यक्रम का भरपूर मजा लिया।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें