सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (55) की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने यहां शेख जायेद स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के 34वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 156 रनों का लक्ष्य दिया।

Advertisement

मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 155 रन बनाए। कोलकाता की ओर से लोकी फग्र्यूसन और प्रसिद्ध कृष्णा को दो-दो विकेट मिले जबकि सुनील नारायण ने एक विकेट लिया।

Advertisement

इससे पहले, रोहित शर्मा और डी कॉक ने मुंबई को अच्छी शुरूआत दिलाई और दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी को नारायण ने रोहित को आउट कर तोड़ा जिन्होंने 30 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 33 रन बनाए। इसके कुछ देर बाद ही नए बल्लेबाज के रूप में उतरे सूर्यकुमार यादव (5) को कृष्णा ने आउट कर पवेलियन भेजा।

डी कॉक ने फिर ईशान किशन के साथ पारी आगे बढ़ाई लेकिन अर्धशतक पूरा करने के बाद कृष्णा ने उन्हें ज्यादा देर टिकने नहीं दिया और वह तीसरे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। डी कॉक ने 42 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 55 रन बनाए। इसके बाद किशन भी अपना विकेट गंवा बैठे और 13 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए।

अंतिम ओवर में कीरोन पोलार्ड रन आउट हुए। उन्होंने 15 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाए। इसके बाद क्रुणाल पांड्या (12) छठे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। मुंबई की पारी में सौरभ तिवारी पांच और एडम मिल्ने एक रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार