आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस की टीम सबसे आखिरी 10वें पायदान पर रही थी। पिछले सीजन में इस टीम के खराब प्रदर्शन में बल्लेबाजों की अहम भूमिका थी। खासकर विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन से जो उम्मीदें थी वो उन पर खरे नहीं उतरे थे। इस बार एक नया सीज़न है और ईशान किशन से नई उम्मीदें हैं लेकिन ये उम्मीदें पूरी होंगी या नहीं ये आने वाले कुछ दिनों में पता चल जाएगा।

Advertisement

फिलहाल ईशान किशन नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं और नेट सेशन में उनके बल्ले से कुछ अलग तरह के शॉट भी देखने को मिल रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें किशन को बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में किशन अलग-अलग तरह के शॉट्स ट्राई करते हैं और बाद में बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड से बातचीत करते भी दिखते हैं।

Advertisement

मुंबई द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और फैंस आगामी आईपीएल में उनके बल्ले से रनों की आतिशबाजी भी देखना चाहते हैं। इस सीजन में अगर मुंबई को अच्छा करना है तो काफी कुछ ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव पर निर्भर करेगा। इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से भी रन निकलने जरूरी होंगे।

इस सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए मैच फिनिश करने के लिए कीरोन पोलार्ड नहीं होंगे ऐसे में मुंबई की नैय्या पार लगाने की जिम्मेदारी टिम डेविड की होगी। टिम डेविड ने पिछले सीजन के आखिरी कुछ मुकाबलों में काफी रन बनाए थे और मुंबई के लिए मैच फिनिश भी किए थे ऐसे में इस बार भी उनसे मैच विनिंग पारियों की उम्मीद होगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार