Delhi Capitals vs Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) शनिवार (3 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड बना सकते हैं जो फिलहाल एक ही भारतीय कर पाया है। भारतीय समय के अनुसार मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा।

Advertisement

टी-20 में बुमराह ने 271 मैच की 268 पारियों में 345 विकेट लिए हैं। अगर वह दिल्ली के खिलाफ पांच विकेट लेने में कामयाब होते हैं तो टी-20 में 350 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे।

Advertisement

भारत के लिए सबसे ज्यादा टी-20 विकेट लेने का रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल के नाम है। जिनके नाम 330 मैच की 326 पारियों में 386 विकेट लिए हैं।

इसके अलावा अगर वह एक विकेट हासिल करते हैं तो बतौर तेज गेंदबाज आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में ड्वेन ब्रावो को पछाड़ देंगे। फिलहाल 183-183 विकेट के साथ दोनों संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। 199 विकेट के साथ भुवनेश्वर कुमार इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं।

कोलकाता नाइट राइजर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के सीजन के पहले मुकाबले में बुमराह ने अपने कोटे के चार ओवर में बिना कोई विकेट लिए 35 रन दिए थे।

टीमें

Advertisement

 दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), करुण नायर, नीतीश राणा,समीर रिजवी, डेविड मिलर, पथुम निसांका,साहिर पारिख, पृथ्वी शॉ,आशुतोष शर्मा,अजय जाधव मंडल, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, आकिब नबी डार, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, दुश्मंथा मचीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन,विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, लुंगी एंगिडी औऱ काइली जैमीसन।

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान),रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, दानिश मलेवार,शेरफन रदरफोर्ड,राज बावा, विल जैक्स,मयंक रावत, कोर्बिन बॉश, मिचेल सैंटनर,शार्दुल ठाकुर, अथर्व अंकोलेकर, रॉबिन मिंज, रयान रिकल्टन, क्विंटन डी कॉक, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, मयंक मार्केंडे,एएम गजनफर, रघु शर्मा, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार।

Also Read: LIVE Cricket Score


 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार